
मूंगफली में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसे खाने में पेट भरा—भरा महसूस होता है। यह वजन प्रबंधन में योगदान दे सकती हैं। इसमें प्रोटीन और हैल्दी फैट होते हैं, जिससे भी शरीर की सेहत सुधरती है। 15 दिनों तक यदि आप भीगी मूंगफली खाएंगे तो आपका वजन 1 से दो किलो तक घट सकता है।

मूंगफली के नियमित सेवन से हार्ट की सेहत में सुधार आता है। इनमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। मूंगफली में नियासिन और फोलेट जैसे पोषक तत्वों की मौजूदगी ब्रेन हैल्थ के लिए फायदेमंद है। वहीं इससे पाचन तंत्र को बढ़ावा देती है। पर्याप्त फाइबर का सेवन कब्ज की समस्या में सुधार होता है।

मूंगफली के सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। डायबिटीज पैशेंट्स मूंगफली का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। इससे उनका शुगर स्तर सही रहेगा और वो समस्याओं से बचे रहेंगे।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।