28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aarogya Setu 2.0 कल होगा लॉन्च, ‘आयुष्मान ऐप’ भी आ रहा; ऑनलाइन पर्ची, फास्ट इंश्योरेंस क्लेम जैसे मिलेंगे फायदे

Aarogya Setu 2.0 Launch JP Nadda : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 29 जून को आरोग्य सेतु 2.0 लॉन्च करने जा रहे हैं। इसके बाद लोग ऑनलाइन OPD पर्ची कटवा सकेंगे। इसके अलावा भी कई स्वास्थ्य लाभ लोगों को मिलेंगे।
2 min read
Google source verification
Aarogya Setu 2.0, Ayushman App, online OPD booking, Fast insurance claim,

Aarogya Setu 2.0 | स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा | Credit- IANS

Aarogya Setu 2.0 and Ayushman App : सरकारी अस्पताल में ओपीडी पर्ची के लिए लंबी लाइन, इंश्योरेंस क्लेम के लिए लंबा इंतजार… इस तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार सोमवार 29 जून को आरोग्य सेतु 2.0 लॉन्च (Aarogya Setu 2.0Launch News) करने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा (JP Nadda) कल ये तोहफा जनता को देने जा रहे हैं। आइए, इसके पीछे का लक्ष्य और फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं-

अब अस्पताल की OPD पर्ची घर बैठे- स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। लिखा है, अब अस्पताल की OPD पर्ची घर बैठे, मिनटों में! केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा कल आरोग्य सेतु 2.0 का शुभारंभ करेंगे।

इसके साथ ही ये निम्नलिखित फायदे बताए हैं-

  • OPD पर्ची बुकिंग
  • ABHA ID निर्माण
  • डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड
  • मेडिकल रिपोर्ट शेयरिंग
  • अस्पतालों में डिजिटल पंजीकरण
  • नजदीकी अस्पताल, एम्बुलेंस, ब्लड बैंक व जन औषधि केंद्र की जानकारी

आरोग्य सेतु 2.0 का लक्ष्य

बताया है कि एक ही ऐप पर आपको ये सारी सुविधाएं मिलने वाली हैं। इसकी मदद से आपको हेल्थ को लेकर हर सुविधा ऑनलाइन मिल जाएगी। आप भीड़ से बच पाएंगे और समय पर अपना काम करा पाएंगे। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को नागरिकों के और करीब लाने की एक बड़ी पहल है।

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं

इस एक ही जगह पर अब आपको इमरजेंसी हेल्थ सर्विस भी मिलेंगी। मरीज अपने नजदीकी डॉक्टर, अस्पताल, एम्बुलेंस, जन औषधि केंद्र और ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता की रीयल-टाइम जानकारी प्राप्त कर पाएगा। इससे आपको आपातकाल जैसे विकट समय में कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ने वाली।

यह वीडियो भी देखिए

आयुष्मान ऐप और व्हाट्सएप चैटबॉट

इसके साथ ही सरकार आयुष्मान भारत (AB PM-JAY) योजना के लाभार्थियों के लिए एक नया 'आयुष्मान ऐप' लेकर आने जा रही है। इस ऐप के जरिए आयुष्मान से जुड़े सारे काम आप कर पाएंगे। 'आयुष्मान सारथी' नाम का एक व्हाट्सएप चैटबॉट भी शुरू हो रहा है। मतलब आप अपने व्हाट्सएप से मैसेज करके भी आयुष्मान योजना से जुड़ी जानकारी ले पाएंगे।

सरकार डिजिटल दौर में हेल्थ सेक्टर को भी पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए काम कर रही है। इससे लोगों को समय पर तीव्रता से स्वास्थ्य लाभ मिल पाएंगे।