28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिलीवरी के बाद कैसे कम करें पेट की चर्बी ?

यदि आप हाल ही मां बनी हैं और पेट की चर्बी आपको सता रही है। तो कुछ आसान उपाय अपनाकर आप पेट की चर्बी को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं पेट की चर्बी को कम करने के उपाय।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jaya Sharma

•

Updated: 13 Feb 2024, 6:12 PM IST

green_tea.jpg

डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाएं पेट की चर्बी से परेशान रहती है। पूरी बॉडी भले ही अपनी शेप में वापस आ जाए, लेकिन पेट की चर्बी को कम करना सबसे ज्यादा मेहनत का काम होता है। यदि आप डाइटिंग या वर्कआउट पर ध्यान देंगे, तो हो सकता है कि आपकी पेट की चर्बी कम हो जाए। एक्सपट्र्स के अनुसार इन बातों का रखिए ध्यान।

diet.jpg

  डाइट चार्ट को फॉलो करें प्रसव के बाद डॉक्टर के बताई चीजों पर ध्यान दें। डाइट चार्ट को फॉलो करें। खाने—पीने में फाइबर फूड को रूटीन में शामिल करेंगे तो पेट भरा महसूस होगा और महिलाओं को जरूर फायदा पहुंचेगा। फलियां, दालें, अंकुरित अनाज जैसी फाइबर डाइट लें।  

walk.jpg

  वॉक करें पेट से जुड़ी मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रसव के डेढ़ माह बाद से योग व प्राणायाम (शशांकासन, सवासन, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम) करें।  

  ग्रीन टी और नारियल पानी नींबू पानी के अलावा ग्रीन-टी भी पी सकते हैं। ये शरीर में पानी की पूर्ति करने और वजन घटाने में मदद करेंगे। मिठाई, चीनी, नमक और तेल-घी सीमित मात्रा में ही लें। नारियल पानी भी काफी फायदेमंद रहता है।  


बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य