31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी उम्र के हिसाब से पता करें कि आपका वजन कितना होना चाहिए

Know your ideal weight according to your age : आप अपने शरीर के वजन के हिसाब से अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर सकते हैं। आजकल बहुतरह के उम्र के लोगों में वजन से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं, चाहे किसी का वजन ज्यादा हो या कम। यदि आपका वजन आपकी उम्र के हिसाब से सामान्य से बहुत कम या ज्यादा है, तो यह स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है।

4 min read
Google source verification
weight-for-age.jpg

Know your ideal weight according to your age : आप अपने शरीर के वजन के हिसाब से अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर सकते हैं। आजकल बहुतरह के उम्र के लोगों में वजन से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं, चाहे किसी का वजन ज्यादा हो या कम। यदि आपका वजन आपकी उम्र के हिसाब से सामान्य से बहुत कम या ज्यादा है, तो यह स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है।

weight-loss.jpg

आजकल की अनियमित जीवनशैली के कारण स्वस्थ रहना एक चुनौती बन गई है। लोग अक्सर यह सोचते हैं कि उनका आदर्श वजन कितना होना चाहिए और विशेष उम्र में वजन कैसे बढ़ना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उम्र के हिसाब से सही वजन बहुत महत्वपूर्ण है। अगर वजन अधिक या कम हो, तो बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। सही वजन से आप स्वास्थ्य बनाए रख सकते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। तो आइए सीधे तौर पर जानें कि उम्र के हिसाब से शरीर का सही वजन क्या होना चाहिए।

child-weight.jpg

जानिए उम्र के हिसाब से वजन नवजात शिशु का सही वजन :नवजात शिशु का सही वजन में लड़के को 3.3 किलोग्राम और लड़की को 3.2 किलोग्राम माना जाता है। 2 महीने से लेकर 5 महीने तक के बच्चों का वजन, लड़कों के लिए 6 किलोग्राम और लड़कियों के लिए 5.4 किलोग्राम होना चाहिए। 6 महीने से लेकर 8 महीने तक के बच्चों का वजन, लड़कों के लिए 7.2 किलोग्राम और लड़कियों के लिए 6.5 किलोग्राम होना चाहिए।

ideal-weight-one-year-child.jpg

9 महीने से लेकर 1 साल की उम्र का वजन : 9 से 11 महीने के लड़के का सही वजन 9.2 किलोग्राम और लड़की का 8.6 किलोग्राम होना चाहिए। 1 साल के लड़के का वजन 10.2 किलोग्राम और लड़की का 9.5 किलोग्राम होना चाहिए।

child-ideal-weight.jpg

2 साल की उम्र का वजन : लड़के का वजन 12.3 किलो और लड़की का वजन 11.8 किलोग्राम तो होना ही चाहिए। 3 से 5 साल की उम्र का वजन : 3 से 4 साल की उम्र में लड़कों और लड़कियों का वजन 14 किलोग्राम से 16 किलोग्राम तक होना चाहिए। 5 साल की उम्र में लड़कों का वजन 18.7 किलोग्राम और लड़कियों का 17.7 किलोग्राम अवश्य होना चाहिए।

child-ideal-weight-for-age.jpg

6 से 8 साल की उम्र का वजन : 6 साल के बच्चों का सही वजन, लड़कों के लिए 20.7 किलोग्राम और लड़कियों के लिए 19.5 किलोग्राम होता है। इसके साथ, 7 से 8 साल के बच्चों का सही वजन, लड़कों के लिए 22 से 25 किलोग्राम और लड़कियों के लिए 22 से 24 किलोग्राम होना चाहिए।

ideal-weight.jpg

12 से 14 साल की उम्र का वजन : 12 साल के बच्चों का सही वजन, लड़कों के लिए 37 किलोग्राम और लड़कियों के लिए 38.7 किलोग्राम होना चाहिए। फिर, 13 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 40.9 किलोग्राम और लड़कियों का 44 किलोग्राम होना चाहिए। उसके बाद, 14 साल के बच्चों का सही वजन, लड़कों के लिए 47 किलोग्राम और लड़कियों के लिए 48 किलोग्राम तक होना चाहिए।

ideal-weight-for-age.jpg

15 से 18 साल की उम्र का वजन : 15 से 16 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 58 किलोग्राम और लड़कियों का 53 किलोग्राम तक होना जरूरी है। 17 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 62.7 किलोग्राम और लड़कियों का 54 किलोग्राम तक होना चाहिए। इसके बाद, 18 साल की उम्र में लड़का का सही वजन 65 किलोग्राम और लड़की का 54 किलोग्राम तक होना चाहिए।

weight-according-to-your-ag.jpg

19 से 29 साल की उम्र का वजन :लड़के का वजन 83.4 किलोग्राम, लड़की का वजन 73.4 किलोग्राम तक होना चाहिए।30 से 39 साल की उम्र का वजन :लड़का का वजन 90.3 किलोग्राम, लड़की का वजन 76.7 किलोग्राम तक होना चाहिए।

weight-based-on-your-age.jpg

40 से 49 साल की उम्र का वजन : लड़के का वजन 90.9 किलोग्राम और लड़की का वजन 76.2 किलोग्राम होना तक चाहिए। 50 से 60 साल की उम्र का वजन :लड़के का वजन 91.3 किलोग्राम और लड़की का वजन 77.0 किलोग्राम होना तक चाहिए।


बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य