
बॅालीवुड और हॅालीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में शोनाली बोस की फिल्म 'The Sky is Pink' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

ऐसे में प्रियंका से मिलने के लिए हाल में उनके मंगेतर निक जोनस मुंबई आए।

इस शनिवार रात प्रियंका का हाथ थामे हुए निक जोनस डिनर डेट पर पहुंचे। उस दौरान प्रियंका ने ब्लैक रंग का आउटफिट पहना हुआ था।

वहीं निक जोनस ब्लू टीशर्ट में कम्फर्ट लुक में दिखाई दिए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही निक और प्रियंका इटली में ईशा अंबानी की सगाई की पार्टी में शरीक होने गए थे।