photo Gallery: इंसानों में ‘चुड़ैल और भूत’ बनने की होड़, इनसे डरना मना है…..
हैलोवीन पश्चिमी देशों का त्योहार है। इसका उद्देश्य पूर्वजों की आत्मा को शांति प्रदान करता है। अब यह एक इवेंट में तब्दील हो गया है। इसे ऑल सेंट्स ईव, ऑल हैलोज ईव और ऑल हैलोवीन के नाम से भी जाना जाता है। जिस तरह न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर उत्सव शुरू होता है। उसी तरह हैलोवीन भी 31 अक्टूबर की शाम को शुरू होता है। बीते दिन इंदौर शहर में यह कार्यक्रम जूली जैन ने आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजित करने का मकसद लोगों के मन के डर को दूर करना और उनके मन में रोमांच पैदा करना था। जूली जैन का कहना है कि इस कार्यक्रम के तहत शहर में शहर के लोग नए कल्चर को जानेंगे। यह शहर में पहली बार ऐसा कार्यक्रम हो रहा है जिसमें लोग डरावने कपड़े पहनकर और वैसा मेकअप करके एक दूसरे को डराते हैं और उनका मन बनाते हैं।