
Vibrant Colors of Rajasthan Cities : भारत विविधताओं में एकता वाला देश है। राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां शहरों के नाम प्राचीन काल से रंगों के नाम पर रखे गए। हममे से कईयों के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों। प्राचीन काल से ये रंग इन शहरों की खासियत बयां करती है। तो चलिए रंगों के नाम से ही बताते हैं आपको इस शहरों की खासियत।

इन शहरों के रंगों में एक अलग जादू है जो इनकी विशेषता को बढ़ाता है।

ब्लू सिटी- जाेधपुर काे सूर्य नगरी और ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है। इसके पीछे तर्क यह है कि रेगिस्तान के बीच बसा होने के कारण जोधपुर में घरों को ठंडा रखने के लिए ब्लू कलर से पेंट किया जाता था।

व्हाइट सिटी- राजस्थान का उदयपुर व्हाइट सिटी के नाम से मशहूर है। यह शहर अपने यहां की खूबसूरत झीलों और राजमहलों के लिए जाना जाता है। यहां कई इमारतें सफेद रंग के संगमरमर से बनी हुई हैं। ऊंचाई से देखने पर यह शहर बिल्कुल सफेद नजर आता है, इसलिए इसका नाम व्हाइट सिटी पड़ा।

पिंक सिटी- जयपुर को "पिंक सिटी" के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहाँ के बहुत सारे एतिहासिक और नगरनिगमी इलाकों के भवनों का रंग गुलाबी रंग का है।

गोल्डन सिटी- जैसलमेर काे राजस्थान की स्वर्ण नगरी (गोल्डन सिटी) के नाम से जाना जाता है। यहां की अधिकांश इमारतें पीले पत्थर से बनी हैं। जब इन पर सूरज की किरणें पड़ती हैं तो ये सोने जैसी दमकती दिखाई देती हैं।