
कुंदन मीना पोलकी सेट के साथ सोनाक्षी ने खास पोज दिया। उन्होंने लगभग 50 लाख रुपए की ज्वैलरी ट्राई की।

एक फीट लम्बे झुमके : सिल्वर बेस पर तैयार ये झुमके एक फीट लम्बे हैं। इनकी कीमत दो लाख रुपए है। नक्काशी वर्क से तैयार इन झुमकों का वजन एक किलोग्राम है।

दो करोड़ का हीरा, साढ़े चार करोड़ का नेकलेस: इस नेकलेस में लगा 20 कैरेट का डायमंड लगभग दो करोड़ रुपए का है। वहीं इस पूरे नेकलेस की कीमत साढ़े चार करोड़ रुपए है। इसमें पेयर कट यलो डायमंड लगा है। यह हीरा हांगकांग से मंगवाया है।

डेढ़ लाख का चूहे का पिंजरा प्योर सिल्वर पर तैयार यह चूहे का पिंजरा डेढ़ लाख रुपए का है। इसका वजन ढाई किलो है। पिंजरे पर गणेश और करणी माता के चित्र उकेरे हुए हैं।

ज्वैलरी सेट में गोटा-पत्ती क्रिएशन: गोटा पत्ती वर्क अभी तक तो आपने आउटफिट्स में ही देखा होगा, लेकिन अब यह ज्वैलरी में भी नजर आ रहा है। यह है जड़ाऊ पोलकी गोटा पत्ती सेट। इसमें नेकलेस के साथ-साथ ईयरिंग्स, कंगन और बोड़ला भी शामिल है।

शंख एंड गणेश घड़ी: सिल्वर बेस पर तैयार यह घड़ी एक लाख रुपए की है। इसमें गणेश जी और शंख, दोनों को ही क्रिएट किया गया है।

9 कैरेट का यह पोलकी सेट बेहद डिफरेंट है। पूरे नेकलेस में 9 से 10 कैरेट के डायमंड पोलकी लगे हैं। इसकी कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपए है।

टोपी पर क्रिएट किए म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स यह सिल्वर बेस टोपी बेहद खास है। इसमें वाद्य यंत्रों को क्रिएट किया गया है।

रूबी कार्विंग : जयपुर ज्वैलरी शो की थीम के अनुसार रूबी का खास क्रिएशन देखने को मिल रहा है। इस तरह के रूबी कार्विंग पीसेज भी छाए हुए हैं। इसकी कीमत 4 लाख रुपए है।

सिल्वर आउटफिट : सिल्वर आउटफिट में जैकेट, हैट, नेकलेस और फुटवियर्स का कलेक्शन है। सबकी कीमत अलग-अलग है। यह विजिटर्स को लुभा रहा है।