13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर: सावन में शिवालयों के दर्शनों का मिल रहा मौका, बस आपको तस्वीर पर करना है क्लिक

सावन के पहले सोमवार के मौके पर छोटी काशी के शिवालयों में भारी भीड़ दिखाई दे रही है। सुबह से शिव मंदिरों में जयकारों के बीच पूजा-अर्चना का दौर जारी है। चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर मंदिर में बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए भक्त उत्सुक नजर आ रहे हैं। जलाभिषेक को लेकर भक्तों की कतारें लग रही हैं। इस साल सावन का महीना आज से 19 अगस्त तक रहेगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Jul 22, 2024

राजधानी जयपुर में सावन के पहले दिन चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जय घोष के बीच भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।

पुजारी प्रशांत व्यास व विक्रांत व्यास ने बताया कि मंदिर में भक्तों की भीड़ के मद्देनजर जलाभिषेक व दर्शनों की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

वैशाली नगर स्थित झाडखंड महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही।

बब्बू सेठ मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी ने बताया कि मंदिर परिसर में 25 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए है। महिला व पुरुषों की अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की गई।

रोजगारेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने बिल्व पत्र, धतुरा सहित पूजा सामग्री चढ़ाकर पूजा—अर्चना की। शिव आराधना का सिलसिला पूर्णिमा तक चलेगा।

भक्तों ने गलता तीर्थ में डुबकी लगाने के बाद पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर में एक म​हीने तक विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।

दूध मंडी स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर कमेटी के ट्रस्टी महेंद्र कुमार खंडेलवाल ने बताया कि एक दिन पहले सहस्त्रघट किया गया और मनमोहक झांकी सजाई गई।