20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिकी पोंटिंग ने फैमिली के साथ विजिट किया आमेर महल

Ricky Ponting visited Amer Mahal : जाने माने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच रिकी पोटिंग फैमिली के साथ बुधवार (27 मार्च) को जयपुर स्थित आमेर महल पहुंचे।

2 min read
Google source verification
ricky_ponting_visited_amber_mahal01.jpg

जयपुर। जाने माने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच रिकी पोटिंग फैमिली के साथ बुधवार (27 मार्च) को जयपुर स्थित आमेर महल पहुंचे।

ricky_ponting_visited_amber_mahal02.jpg

इस दौरान उनकी पत्नी व बच्चे उनके साथ दिखे। उन्होंने आमेर महल के भीतर प्रमुख आकर्षण शीश महल का दीदार किया। महल के सुंदर नक्काशी को देखकर पोटिंग फैमिली काफी प्रभावित हुए।

ricky_ponting_visited_amber_mahal03.jpg

उन्होंने महल के भीतर मार्बल का बना सुंदर फूल का भी दीदार किया, जिसे कहा जाता है कि सात अद्भुद आकारों में बनाया गया है। वह करीब 1-2 घंटे तक इस दौरान महल में रहे। टूरिस्ट गाइड महेश शर्मा ने पोंटिंग को आमेर महल की जानकारियों से अवगत कराया।  

ricky_ponting_visited_amber_mahal04.jpg

गौरतलब है कि पोटिंग फिलहाल आईपीएल (IPL) के सिलसिले में भारत आए हुए हैं। वह दिल्ली कैपिटल के मुख्य कोच हैं। कल यानी 28 मार्च को सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला खेला जाना है।

ricky_ponting_visited_amber_mahal.jpg

ठीक इससे एक दिन पहले पोटिंग फैमिली ने वर्ल्ड UNESCO हैरिटेज में शामिल आमेर महल का दीदार किया, इसके सुंदरता से काफी प्रभावित भी हुए।