12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता को नमन कर भाजपा पर बरसे सचिन पायलट, इनको दिया जीत का श्रेय, देखें तस्वीरें…

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए सामूहिक नेतृत्व, सभी नेताओं एवं विशेषकर पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रेय दिया है।

2 min read
Google source verification
Sachin Pilot

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए सामूहिक नेतृत्व, सभी नेताओं एवं विशेषकर पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रेय दिया है।

Sachin Pilot

सचिन पायलट ने मंगलवार को यहां उनके पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर राजेश पायलट स्मारक भड़ाना में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा के बाद मीडिया से बातचीत में यह बात कही।

Sachin Pilot

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत से इस बार लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रदेश में 11 सीटों पर हराया है।

Sachin Pilot

एक सवाल के जवाब में उन्होंन कहा कि कांग्रेस के चुनाव जीतने वाले पार्टी के सिम्बल पर जीते हैं और यह सबके सहयोग एवं मेहनत से संभव हुआ।

Sachin Pilot

उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की सीटें दोगुनी हुई हैं। वहीं पिछली बार 303 सीटें जीतने वाली भाजपा की इस बार 60-70 सीटें कम हुई हैं और 400 पार करने वाले एनडीए की सीटें भी कम ही रही।

Sachin Pilot

पायलट ने कहा कि राजस्थान मे जो परिणाम आए है उसके लिए वह प्रदेश की जनता को बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं।

Sachin Pilot

उन्होंने कहा कि सरकार डबल इंजन की थी चाहे उत्तरप्रदेश की हो, हरियाणा की हो, राजस्थान की हो यहां जनता किसान, नौजवानों ने एक स्पष्ट संदेश दिया है और केन्द्र में गठजोड़ की सरकार बनी है, सरकार बनाने के लिए किसी दल को बहुमत नहीं मिला है और एक खंडित जनादेश मिला है।