4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Wedding के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है राजस्थान का यह शहर, देश-विदेश से आते हैं लोग

कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनकी शादी की तारिख मानसून के मौसम में पड़ रही होती है। ऐसे में शादी के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन ढूंढना बेहद मुश्किल हो जाता है। अगर आपकी भी शादी मानसून के महीनों में पड़ रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब राजस्थान का व्हाइट सिटी यानी उदयपुर मानसून में बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट है, जहां देश-विदेश से कई लोग शादी रचाने आते हैं।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Jun 11, 2024

udaipur destination wedding

कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जिनकी शादी की तारिख मानसून के मौसम में पड़ रही होती है। ऐसे में शादी के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन ढूंढना बेहद मुश्किल हो जाता है। अगर आपकी भी शादी मानसून के महीनों में पड़ रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

udaipur destination wedding

अब राजस्थान का व्हाइट सिटी यानी उदयपुर मानसून में बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट है, जहां देश-विदेश से कई लोग शादी रचाने आते हैं।

udaipur destination wedding

बॉलीवुड में सबसे पहले एक्टर रवीना टंडन ने उदयपुर में शादी कर के डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड सेट किया था। वर्ष 2006 में यूके के प्रसिद्ध होटेलियर के बेटे विक्रम चटवाल ने मॉडल-एक्टर प्रिया सचदेव के साथ उदयपुर में शादी की थी। यह सबसे महंगी शादी थी जिसमें करीब 26 देशों से मेहमान आए थे। वर्ष 2012 में लंदन के बिजनेसमैन पुरू सेठिया की रॉयल वेडिंग उदयपुर में हुई थी। वर्ष 2017 में बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने रूक्मिणी सहाय के साथ सात फेरे लिए थे।

udaipur destination wedding

मानसून में यहां कुछ अलग ही नजारे देखने को मिलते हैं। लोगों का कहना है कि इस शहर में मानसून के वक्त शादी करना बेहद यादगार बन जाता है। यदि आप मानसून के मौसम में शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उदयपुर आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।

udaipur destination wedding

यह हेरिटेज सिटी उन लोगों के लिए भी एक ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन साबित हो सकती है जो अपने बड़े दिन पर रॉयल टच चाहते हैं।

udaipur destination wedding

उदयपुर, अपनी झीलों के साथ, अरावली रेंज के दक्षिणी ढलान पर स्थित है, जिसकी वजह से ये जगह और रोमांटिक और परफेक्ट बन जाती है।

udaipur destination wedding

चूंकि यह चारों तरफ से झीलों से घिरा हुआ है, इसलिए यहां मानसून के दौरान हर एक चीज बेहद मंत्रमुग्ध कर देने वाली लगती है। आपकी शादी यदि मानसून के वक्त है तो उदयपुर से बेहतर जगह और कुछ नहीं।