
Bajra Rotla Aur Lahsun Chutney: यह व्यंजन राजस्थान के लगभग सभी घरों मे बनाया जाता है। बाजरे की रोटी चूल्हे पर बनने से अलग ही टेस्ट आता है साथ ही चटनी को हाथों से सिलबट्टे पर बनाया जाता है। राजस्थान में सर्दियों में ये सबसे ज्यादा खाई जाती है जो सेहत के लिए भी अच्छी होती है और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है।

Gatte Ki Sabzi: इसे गट्टे की सब्जी या बेसन की सब्जी भी कहा जाता है। राजस्थानियों की पहली पसंद है साथ ही यहां आने वाले टूरिस्ट को भी ये खूब पसंद आती है।

Dal Baati Churma: राजस्थान की सबसे फेमस थाली 'राजस्थानी थाली' में दाल-बाटी-चूरमा जरूर होता है। ये डिश राजस्थान की सबसे फेमस डिश है।

Malai Ghevar: राजस्थान में मीठे में घेवर सबसे ज्यादा फेमस है ये राजस्थान में ही सबसे ज्यादा बिकते हैं और देश-दुनिया में सबको बहुत पसंद आते हैं। गणगौर-तीज जैसे त्योहारों पर इसकी डिमांड डबल हो जाती है। इसका स्वाद मीठा और क्रिस्पी होता है।

Ker Sangri: केर सांगरी राजस्थान में मारवाड़ की डिश है। इसकी सब्जी के साथ आचार भी लोगों को बहुत पसंद आता है। ड्राई-फ्रूट से भी महंगी केर-सांगरी की डिमांड इन दिनों विदेशों में भी खूब है।