10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेगिस्तान में जमकर हुई मूसलाधार बारिश के बाद गड़ीसर Lake का बदला नजारा, पर्यटकों ने कैद कर ली ये सुंदर तस्वीरें

Gadisar Lake : राजस्थान में मानसून का दौर जारी है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश से बांधों, तालाबों और नदियों का पानी उफान पर है।

2 min read
Google source verification
gadisar lack

Gadisar Lake : राजस्थान में मानसून का दौर जारी है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश से बांधों, तालाबों और नदियों का पानी उफान पर है।

gadisar lack

अब ऐसे में जैसलमेर में मूसलाधार बारिश के बाद गड़ीसर लेक का नजारा एकदम से बदल गया। इसकी खूबसूरती देखने दूर-दूर से पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

gadisar lack

कइयों ने खूबसूरत नजारे कैमरे में कैद कर लिए जो देखते ही देखते अब वायरल हो रहे हैं। लोग दोस्तों, परिवार वालों के साथ यहां घूमने और प्रकृति का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

gadisar lack

इन दिनों रेगिस्तान के बीच खिलखिलाता गड़ीसर सरोवर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

gadisar lack

बारिश के दौर से गड़ीसर तालाब में पानी की काफी आवक हुई है। मनोहारी दृश्यों, कुदरती माहौल, पीले पत्थरों की बंगलियों में झलकता चुम्बकीय आकर्षण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विख्यात ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर में पानी की आवक होने के बाद इसका सौन्दर्य छलकने लगा।

gadisar lack

बरसात के बाद गड़ीसर की पाल पर चादर चली तो बाहर तक पानी आ गया। इसके साथ ही गड़ीसर तालाब के बीच में स्थित छतरी का अधिकांश हिस्सा पानी में डूब गया।