5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jammu kashmir : श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा -4.1 डिग्री

Jammu kashmir : श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में भी रात के तापमान में गिरावट देखी गई और शुक्रवार को तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था और यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम था।

2 min read
Google source verification
Jammu kashmir

Jammu kashmir स्थित कश्मीर घाटी में लगातार जारी ठंड ने अपना शिकंजा और कस लिया है। शुक्रवार को श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Jammu kashmir

मौसम विभाग के कार्यालय ने बताया कि Jammu kashmir की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में एक दिन पहले इस मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जो आज शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। यह तापमान इस मौसम के दौरान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

Jammu kashmir

Jammu kashmir के पहलगाम, गुलमर्ग और कोनीबल जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में ठंड और भी अधिक रही, जहां पारा तेजी से गिरा और न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस, शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Jammu kashmir

Jammu kashmir : श्रीनगर में कड़ाके की ठंड के बीच कार के शीशे पर जमी बर्फ हटाता एक कैब चालक। गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में पिछली रात के तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।