5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथ में हथियार और करवा चौथ पूजा की थाली, BSF women soldiers ने छलनी की ओट से यूं निहारा चांद

पति के हाथों जल आचमन से किया व्रत का पारणा

2 min read
Google source verification
BSF women soldiers celebrated Karwa chouth 2017

पाकिस्तान की सरहद पर तैनात सीमा सुरक्षा बल की महिला जवान छलनी से चांद देख अपने सुहाग के दीर्घायु की कामना करते हुए।

women celebrated Karwa chouth 2017

अखंड सौभाग्य, सुख समृद्धि की कामना से जुड़ा करवा चौथ पर्व जोधपुर में रविवार को मनाया गया।

women celebrated Karwa chouth 2017

छलनी चन्द्रमा को अपलक निहारा और मिट्टी के कर्वा से चन्द्रमा को अघ्र्य देकर पति के हाथों जल आचमन कर व्रत का पारणा किया।

women celebrated Karwa chouth 2017

दिनभर निर्जल निराहार रही सुहागिनों के चेहरे चन्द्रोदय के बाद खिल उठे। विवाह के बाद पहली बार करवा चौथ पर्व मनाने वाली नवविवाहित महिलाओं में विशेष उत्साह रहा।

women celebrated Karwa chouth 2017

पंजाबी समाज की महिलाओं ने करवा चौथ पर्व भोर के समय सरगी की रस्म से शुरुआत की। सूर्योदय से पूर्व सास के हाथों में फल मिष्ठान का सेवन किया।

women celebrated Karwa chouth 2017

दिनभर निर्जल-निराहार रहने के बाद शाम को पारम्परिक परिधानों में शृंगार के बाद पूजन किया।

women celebrated Karwa chouth 2017

व्रती महिलाओं ने व्रत पूरा करने के बाद घर-परिवार के बुजुर्गों के चरण छू कर अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लिया।

women celebrated Karwa chouth 2017

इससे पूर्व सूर्यास्त के बाद सुहागिनों ने माता पार्वती का पूजन कर रात को चन्द्रोदय होने तक बुजुर्ग महिलाओं से करवा चौथ से जुड़ी पौराणिक कथाओं का श्रवण किया। शाम को शहर के प्रमुख मंदिरों में भी व्रती महिलाएं दर्शनार्थ पहुंचने से चहल-पहल रही।