2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Manikarnika shooting in Jodhpur: मेहरानगढ़ झांसी के किले में तब्दील, छावनी बना राव जोधा पार्क

जोधपुर में चल रही है फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 15 Nov 2017, 12:59 PM IST

manikarnika the queen of jhansi shooting in Jodhpur

निर्माणाधीन फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में युद्ध के दृश्य मंगलवार को जोधपुर के मेहरानगढ़ में फिल्माए गए।

manikarnika the queen of jhansi shooting in Jodhpur

शूटिंग के दौरान समूचे मेहरानगढ़ को झांसी के किले में तब्दील किया गया।

manikarnika the queen of jhansi shooting in Jodhpur

हमेशा मारवाड़ के पचरंगी ध्वज से लहराने वाला मेहरानगढ़ का ब्रह्मपुरी छोर मंगलवार शाम केसरिया ध्वज से अटा नजर आया।

manikarnika the queen of jhansi shooting in Jodhpur

किले की तलहटी में स्थित राव जोधा पार्क सहित किले की सुरक्षा दीवार के चारों ओर ब्रिटिश सेना का जमावड़ा और तोपों से गरजता राव जोधा पार्क और गढ़ की प्राचीर से मराठा सेना की ललकार के कुछ महत्वपूर्ण दृश्य शूट किए गए।

manikarnika the queen of jhansi shooting in Jodhpur

रात में मशाल जलाकर किले में एक गीत के दृश्य शूट किए गए।

manikarnika the queen of jhansi shooting in Jodhpur

फिल्म में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत, डैनी, धारावाहिक पवित्र रिश्ता फेम और मणिकर्णिका से डेब्यू कर रही अंकिता लोखंडे, बाजीराव मस्तानी फेम वैभव तत्ववादी पर कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए गए।

manikarnika the queen of jhansi shooting in Jodhpur

कंगना रनौत के युद्ध के दौरान तलवारबाजी के जोखिम भरे दृश्य बॉडी डबल पर सीन फिल्माए गए। इसी फिल्म के महत्वपूर्ण किरदार कुलभूषण खरबंदा मंगलवार को मुंबई रवाना हो गए।