बंगाल: संदेशखाली के हालात नंदीग्राम की तरह: शुभेंदु
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने संदेशखाली के हालात की तुलना नंदीग्राम से की। पूर्व मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में 2007-08 में तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार के जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन से तृणमूल कांग्रेस 2011 में सत्ता में आई थी। उन्होंने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा कि संदेशखाली के हालात नंदीग्राम की तरह ही हैं।