14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिसमस : विविधता में एकता बनाती है बंगाल को असाधारण: ममता

महानगर समेत पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल को जो चीज वास्तव में असाधारण बनाती है, वह है ‘विविधता में एकता’। यह केवल एक आदर्श नहीं है, जिसे हम संजोते हैं, यह हमारी आत्मा है। त्योहारों के मौसम में एकजुटता की यह भावना गहराई से गूंजती है। वे कैथेड्रल ऑफ द मोस्ट होली रोजरी में मध्यरात्रि की सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुईं। लोगों ने विशेष प्रार्थना सभाओं और भोज में हिस्सा लिया। सजावटी रोशनी और क्रिसमस स्टार से सडक़ों को सजाया गया। राज्य में लोग गिरजाघरों में आयोजित विशेष प्रार्थना सभाओं में शामिल हुए, जिसमें ईसा मसीह के जन्म पर उपदेश दिए गए।

2 min read
Google source verification
कोलकाता के अलीपुर चिडिय़ाघर की सैर करते लोग।

कोलकाता के अलीपुर चिडिय़ाघर की सैर करते लोग।

महानगर के इको पार्क में सेल्फी लेतीं युवतियां।

महानगर के इको पार्क में सेल्फी लेतीं युवतियां।

महानगर के पार्क स्ट्रीट में क्रिसमस पर लुत्फ उठाते लोग।

महानगर के पार्क स्ट्रीट में क्रिसमस पर लुत्फ उठाते लोग।

महानगर के विक्टोरिया मेमोरियल में उमड़े लोग।

महानगर के विक्टोरिया मेमोरियल में उमड़े लोग।