16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM ममता की गाड़ी रोकने पर बंगाल में बवाल, बोलीं- ‘हिम्मत है तो रोज चेक करो’, दिलीप घोष ने दिया करारा जवाब

पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव बढ़ गया है। दम दम एयरपोर्ट पर केंद्रीय बलों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गाड़ी की जांच करने की कोशिश की। ममता ने जनसभा में इस घटना का जिक्र कर केंद्र और राज्य के बीच टकराव को लेकर तीखा बयान दिया, जिससे राजनीतिक हलचल मच गई।

2 min read
Google source verification
EC suspends Bengal official

ममता बनर्जी। (Photo-IANS)

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल अब सड़क पर आ गया है। मामला सिर्फ एक गाड़ी रोकने का नहीं है। मामला है उस टकराव का जो केंद्रीय बलों और राज्य सरकार के बीच हर चुनाव में दिखता है। लेकिन इस बार यह टकराव सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तक पहुंच गया।

दम दम एयरपोर्ट पर केंद्रीय बलों ने ममता की गाड़ी जांचने की कोशिश की। ममता ने खुद एक जनसभा में यह बात बताई और साथ में ऐसा बयान दिया जिसने पूरे बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी।

ममता बोलीं- TMC की जांच तो BJP की क्यों नहीं?

ममता ने जनसभा में कहा कि केंद्रीय बल उनकी गाड़ी के पास आए तो उन्होंने खुद कहा जांच करो। लेकिन साथ में सवाल भी दाग दिया।

ममता ने आगे कहा- अगर TMC नेताओं की गाड़ी चेक होती है तो प्रधानमंत्री की गाड़ी क्यों नहीं? गृह मंत्री की गाड़ी क्यों नहीं? BJP के वाहन क्यों नहीं रोके जाते?

उन्होंने और आगे जाकर कहा कि केंद्रीय बलों की गाड़ियों में क्या आता है यह उन्हें पता है। और अगर सच में हिम्मत है तो पहले उनकी गाड़ी चेक करो, फिर किसी और की।

दिलीप घोष का पलटवार- CM हैं तो क्या हुआ?

वहीं, BJP के खरगपुर सदर से उम्मीदवार दिलीप घोष ने इस पर तुरंत जवाब दिया। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को किसी की भी आवाजाही जांचने का पूरा हक है। फिर CM की गाड़ी क्यों नहीं जांची जा सकती।

घोष का यह बयान सीधा और तीखा था। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो लोग पिछले चुनावों में हिंसा के लिए ज़िम्मेदार थे उन्हें अभी से बंद कर देना चाहिए वरना इस बार भी वही होगा।

ममता का बड़ा आरोप- BJP बंगाल जलाने आई है

ममता यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने BJP पर सीधा हमला बोला और कहा कि भाजपा के नेता बंगाल में कानून व्यवस्था बिगाड़ने आते हैं। उनकी लड़ाई सिर्फ BJP से नहीं है बल्कि उन लोगों से है जो संविधान छोड़कर बंगाल को जलाने पर उतारू हैं।

उन्होंने चेतावनी भी दी। अगर TMC का एक कार्यकर्ता पकड़ा गया तो हजारों गिरफ्तारियां होंगी। यह बयान साफ दिखाता है कि ममता चुनावी मैदान में किसी भी दबाव में आने को तैयार नहीं हैं।

वोटर लिस्ट से नाम कटे, फंड भी रोका

इससे पहले ममता ने एक और बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि लाखों वोटरों के नाम चुनावी सूची से हटा दिए गए हैं। साथ ही केंद्र सरकार ने बंगाल का फंड भी रोक रखा है। ममता के मुताबिक BJP बंगाल को हर तरफ से दबाने की कोशिश कर रही है।

बिहार का जिक्र भी किया घोष ने

दिलीप घोष ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने BJP को मैंडेट दिया है और वहां विकास तेज़ी से होगा। इसे बंगाल के संदर्भ में देखें तो घोष का इशारा साफ था कि बंगाल में भी यही बदलाव चाहते हैं।