कोटा @ पत्रिका। विज्ञान नगर िस्थत मंगलमय चमत्कारी धाम मंदिर में नर्मदेश्वर स्थापना एवं विवाह महोत्सव के तहत गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई। यह पीएनटी कॉलोनी से शुरू हुई, जो क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते मंदिर पहुंची। आयोजनों के तहत शुक्रवार से कॉमर्स कॉलेज प्रांगण में भागवत कथा शुरू होगी। कथा का वाचन कृष्ण चंद्र ठाकुर करेंगे। इससे पहले कार्यक्रम संयोजक अशोक तिवारी ने बताया कि में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। यात्रा में बैंड-बाजे, धर्म ध्वज लहराते घुडसवार और मनमोहक धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर अग्नि अखाड़े के गोपालानंद समेत अन्य संत शामिल रहे। मार्ग में जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।