9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhamashahmandi:गेंहु की बम्पर आवक से ठसाठस मंडी परिसर ,किसानों को करना पड रहा दो-दो दिन इंतजार

कोटा. भामाशाह कृषि उपज मंडी में इन दिनों गेहूं और धान की जबरदस्त आवक के चलते जाम जैसे हालात बने हुए हैं। मंडी में प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख कट्टों की आवक हो रही है। जिससे व्यवस्थाएं दबाव में आ गई हैं। हाल ही में हुई बारिश ने स्थिति को और अधिक जटिल बना दिया है। कोटा शहर में मंगलवार को हुई तेज बारिश के कारण मंडी स्थित एफसीआइ केंद्रों पर माल की लोडिंग नहीं हो सकी। जिससे उठाव प्रभावित हुआ। इसका असर बुधवार को भी देखने को मिला। मंडी परिसर में जाम जैसे हालात बने रहे। बारिश के चलते कृषि जिंसों की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंडी में अव्यवस्था के चलते किसानों को सत्यापन प्रक्रिया के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उनका नंबर दो दिन बाद आ रहा है। जिससे उन्हें मंडी में ही रुकना पड़ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Neeraj Gautam

image

neeraj

Apr 09, 2026

वाहनों की लगी कतारें।

गेंहु की आवक से ठसाटस मंडी परिसर

सरकारी खरीद केन्द्र पर लगी किसानों की कतारें।

बारी के इंतजार में कट्टो पर सोने को मजबूर किसान

सडक से लेकर मंडी परिसर तक जाम