Convocation:कृषि विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह में 358 कैंडिडेट को दी उपाधि
कोटा.कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में कृषि, उद्यानिकी और वानिकी में 358 कैंडिडेट को उपाधि दी गई। जिसमें यूजी के 319, पीजी के 34 और पीएचडी के 6 कैंडिडेट हैं। समारोह में 209 छात्र व 149 छात्राओं ने उपाधि ली। इसमें 11 गोल्ड मेडल दिए गए। इसमें 7 छात्राएं और 4 पर छात्र हैं।इस अवसवर पर राज्यपाल ने बीज प्रौद्योगिकी और खरपतवार नियंत्रण प्रयोगशाला का शिलान्यास -समारोह के दौरान कृषि विश्वविद्यालय के एकेडमिक बिल्डिंग व बीज विधायन संयंत्र का लोकार्पण किया गया।