Fitness : कोरोना के बाद बढ़ी स्वास्थ्य जागरूकता, पार्कों, योग शिविरों और जिम में दिख रही भीड़
कोटा. कोरोना महामारी के बाद लोगों की जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया है। जिसमें वे सेहत को प्राथमिकता दे रहे है। इसके चलते अब शहरवासी स्वस्थ रहने के लिए सुबह चार बजे से ही घरों से निकलकर पार्कों और खुले स्थानों की ओर रुख करने लगे हैं। शहर के प्रमुख पार्कों में सुबह के समय मॉर्निंग वॉकर्स, जॉगर्स और योग करने वालों की भीड़ देखी जा सकती है। पहले जहां लोग देर तक सोने के आदी थे। वहीं अब फिट रहने के लिए जल्दी उठना और नियमित व्यायाम करना दिनचर्या का हिस्सा बन गया है।