Gangore:गणगौर का पूजन कर सुख-समृदि्ध व सुहाग के अमरत्व की कामना
कोटा. शहर में शुनिवार को गणगौर का उल्लास छाया। महिलाओं ने ईसर-गणगौर के रूप में भगवान शिव-पार्वती का पूजन किया। भगवान को फल-फूल, मिष्ठान, गुणे व पपड़ी का भोग लगाए। पूजा-अर्चना कर सदा सुहागन रहने का वर मांगा। सुबह से देर तक गणगौर पूजन का दौर चलता रहा तो शाम को गीतों की मिठास के साथ गणगौर को पानी पिलाया। शोभायात्राओं के आयोजन भी किए गए। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से सामूहिक गणगौर पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।