27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gatka:अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय गतका प्रतियोगिता-कोटा के खाते में आए 1 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक

कोटा विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय गतका प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) का समापन रविवार को शानदार प्रतिस्पर्धा और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ हुआ। भारतीय विश्वविद्यालय संघ एवं खेल तथा युवा मामले मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। आयोजन सचिव डॉ. विजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 36 विश्वविद्यालयों की टीमें कोटा पहुंची। कुल नौ श्रेणियों में आयोजित इस प्रतियोगिता में 362 प्रतिभागी खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया। समापन दिन रविवार को कुल 94 मुकाबले हुए।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Neeraj Gautam

image

neeraj

Apr 27, 2026

गतका प्रतियोगिता में जोर -आजमाइश करते प्रतिभागी

गतका प्रतियोगिता में जोर -आजमाइश करते प्रतिभागी

गतका प्रतियोगिता में जोर -आजमाइश करते प्रतिभागी

गतका प्रतियोगिता में जोर -आजमाइश करते प्रतिभागी


बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़