Hanumanjayanti: बजरंग बाला, अंजनि के लाला…..संवारो मेरो काज रे, दुनिया जपेगी थारो नाम रे
कोटा. हनुमान जयंती गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। श्रद्धालुओं ने हनुमान का अभिषेक व पूजन कर सुख समृदि्ध की कामना की। इस दौरान बजरंग बाला, अंजनि के लाला.....संवारो मेरो काज रे, दुनिया जपेगी थारो नाम रे..जैसे भजन, हनुमान चालीसा व सुंदरकांड की चौपाई तथा आरती के स्वर गूंजते रहे। किशोरपुरा धार का अखाड़ा िस्थत धार के हनुमान जी मंदिर में सुबह पंचामृत अभिषेक किया गया। मंदिर प्रबंधक अमर सिंह ने बताया कि शाम को स्वर्ण शृंगार के दर्शन व सुंदरकांड पाठ किया। आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।