SwamiRamcharanJayanti :शोभायात्रा निकाली, प्रतिभाओं का सम्मान
कोटा. अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महासभा की ओर से मंगलवार को स्वामी रामचरण जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। शोभायात्रा, समान समेत अन्य आयोजन हुए। दशहरा मैदान के श्रीराम रंगमंच पर संत दिग्विजय राम के सान्निध्य में आयोजन हुए। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलिब्धयां अर्जित करने वाली 21 प्रतिभाओं का समान किया गया।