फिर बदला मौसम का मिजाज, छाए रहे बादल, घूमने-फिरने का लिया मजा…देखिए तस्वीरें
हाड़ौती अंचल में रविवार को बादल छाए रहे। इससे धूप का असर कम रहा। कोटा शहर में सुबह मौसम खुला रहा। अच्छी धूप खिली, लेकिन दोपहर में बीच-बीच में बादल छाते रहे। इससे सर्दी का असर कम रहा। शाम ढलने के बाद वापस सर्दी का असर बढ़ गया। कोटा का अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 24 व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। विजिबिलिटी 1 हजार मीटर रही।