6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या के निकल पड़े आंसू

सीएम योगी ने कहा यह-
2 min read
Google source verification
Deputy CM Keshav Maurya

शोक संदेश मिलते ही डिप्टी सीएम से पहले कई भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं का अस्पताल के बाहर जमावड़ा लग गया। वहीं थोड़ी ही देर में केशव भी वहां पहुंचे।

Deputy CM Keshav Maurya

बेहद गम में डूबे केशव जब मृत पिता को देख अस्पताल से निकले तो वह फूंट-फूंट कर रोते हुए दिखे जिन्हें उनके साथी नेता व कार्यकर्ता संभालते हुए नजर आए। वहीं इस दुख की घड़ी में सीएम योगी ने भी उनसे बात की।

Deputy CM Keshav Maurya

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे, भाजपा महांमंत्री सुनिल बंसल समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Deputy CM Keshav Maurya

गोमती नगर में आयोजिस इंटरनेश्नल साइंस फेस्टिवल कार्यक्रम में मौजूद सीएम योगी को जब केशव मौर्या के पिता के निधन की जानकारी मिली तो वे बेहद दुखी हुए। खबर मिलते ही सीएम योगी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही केशव प्रसाद मौर्य से फोन पर बात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए सीएम योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और केशव प्रसाद मौर्य से खुद को संभालने के लिए कहा।

Deputy CM Keshav Maurya

केशव के पिता पिछले 4 दिनों से कुछ ज्यादा ही बीमार थे और उन्हें सुबह ही लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया था। जानतारी के मुताबिक डिप्टी सीएम के पिता का पार्थिव शरीर कौशांबी के लिए रवाना हो चुका है, जहां रविवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। इसमें सीएम योगी समेत भाजपा के कई दिग्गजों के शिरकत करने की बात कही जा रही है। सारे कार्यक्रम किए रद्द-