4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मनोरंजन कर निरीक्षक अब GST में जांच को तैयार

अब इसकी और अधिक जानकारी और व्यवहारिक ज्ञान आपको फील्ड में काम करने पर प्राप्त होगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 27 Oct 2018, 6:37 PM IST

 GST

उन्होंने कहा कि जल्द ही आपको GST से संबंधित कार्य करने का अवसर भी मिलेगा। इससे पूर्व उन्होंने GST के बारे में निरीक्षकों को जानकारी भी दी और बताया कि GST क्या है, इसको देश और प्रदेश में लाने की आवश्यकता क्यों पड़ी और GST में कार्य किस प्रकार से होता है। एडीशनल कमिश्नर ने सभी प्रशिक्षु निरीक्षकों को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह सभी निरीक्षक अब GST के अंतर्गत विभागीय कार्य करने में सक्षम हो गए हैं।

 GST

उन्होंने कहा कि अब इसकी और अधिक जानकारी और व्यवहारिक ज्ञान आपको फील्ड में काम करने पर प्राप्त होगा। इस प्रशिक्षण में लखनऊ और आसपास आस-पास के जिलों के 26 निरीक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिया गया था, जिसमें से 24 निरीक्षकों ने यहां प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसी तरह प्रदेश के अन्य मंडल मुख्यालयों पर निरीक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 GST

कार्यक्रम में ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक देव मणि शर्मा, सुरेश कुमार तिवारी, उपायुक्त आनंद तिवारी, राजू रस्तोगी के साथ मुख्यालय के कई अधिकारी भी मौजूद थे, सभी ने निरीक्षकों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले निरीक्षकों में लखनऊ के रोहित श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रगति राय, राज किशोर, समर सिंह, अभिषेक त्रिपाठी आदि प्रमुख रहे।


बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश