4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्रिद्विवसीय अर्न्तराष्टीय शोध सम्मेलन लखनऊ में

मुख्य अतिथि भी अपने आप को नृत्य करने से रोक नही पायीं और छात्रों के साथ जमकर भांगड़ा किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 27 Oct 2018, 8:19 PM IST

 Ramswar Memorial Group

जिसमें मुख्य अतिथि भी अपने आप को नृत्य करने से रोक नही पायीं और छात्रों के साथ जमकर भांगड़ा किया। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रो0 एम. बी. जौहरी तथा डा0 बी.बी. तिवारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एस.आर.एम.जी.पी.सी. तथा एस.आर.एम.यू. के छात्रों द्वारा, कैन द कैन, डार्ट शूटिंग, गोल गप्पा चैलेंज, बकेट चैंलेज, लूप द लक, टूथ पिक एण्ड स्टा तथा मैच द पेयर जैसे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 Ramswar Memorial Group

कार्यक्रम के प्रमुख आर्कषण में आन द स्पाट सिंगिंग तथा डांसिग कम्पटीशन, थ्री लेग रेस, सैक रेस, म्यूजिकल चेयर, तथा टग ऑफ वार रहे जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। थ्री लेग रेस के विजेता डा0 बी0बी0तिवारी एवं रमेश चौधरी रहे तो म्यूजिकल चेयर के विजेता प्रो0 एम0 बी0 जौहरी रहे। मेगा लकी डा के संयोजक डा0 बी0बी0 तिवारी, डा0 विजय सिंह तथा शिव चरन ने बताया कि मेगा लकी डा कूपन कालेज के अधिशाषी निदेशक एवं आर.एम.यू. के चांसलर इं0 पंकज अग्रवाल द्वारा किया गया।

 Ramswar Memorial Group

डा0 के अर्न्तगत प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूटी- आकर्षिता द्विवेदी, एल.ई.डी. टी0वी0- दिपिका तिवारी तथा फूड प्रोसेसर- विजय कुमार को प्रदान किया गया। इसी कड़ी में कुल तीन स्टीम आयरन, पांच टोस्टर, दस दीवाल घड़ी, पांच कैसरोल तथा तीन योगा मैट्स भी लकी डा के अन्तर्गत वितरित किए गये। सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूप रेखा तथा उसका क्रियान्वयन सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अंजली घिलडियाल तथा नागेश साहू के नेतृत्व में छात्रों के समूह द्वारा किया गया।


बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश