
10 अक्टूबर 2022 को मुलायम सिंह यादव ने गुड़गांव के मेदांता हास्पिटल में आखिरी सांसें लीं थी। आज उनकी पहली पुण्यतिथि है।

आज पूरे प्रदेश भर में जगह-जगह पर उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा रखी गई है। लोग मुलायम सिंह यादव को धरतीपुत्र के नाम से पुकारते थे, ये नाम इतना प्रचलित हुआ की सभी सभाओं में लोग उन्हें इसी नाम से पुकारते थे।

लेकिन आप जानते है उन्हें ये नाम किसने दिया बहुत कम लोग ही जानते होंगे की मुलायम सिंह यादव को धरतीपुत्र नाम किसने दिया था।

मुलायम सिंह यादव को धरतीपुत्र का नाम कानपुर के घनिष्ठ मित्र पूर्व विधायक श्याम मिश्र ने दिया था।

पूर्व विधायक श्याम मिश्र के भाई नरेश मिश्र बताते है कि भइयो की नेताजी से घनिष्ठ मित्रता थी। कानपुर आने पर नेताजी और श्याम दद्दा एक रिक्शे में बैठकर शहर घूम कर हालचाल लेते थे और एक साथ बैठकर खाना खाते थे। नेताजी जब भी कानपुर आते तो श्याम दद्दा से जरूर मिलते थे।