5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुंदेलखण्ड किसानों ने लगाया जाम, देखें फोटो

बुंदेलखण्ड किसानों ने सूखा घोषित किये जाने और मुआवजे की मांग को लेकर झांसी मिर्जापुर राष्टीय राजमार्ग पर लगाया जाम

2 min read
Google source verification
bundelkhand kisan union

महोबा. दैवीय आपदाओ का दंश झेल रहे बुन्देलखण्ड में एक बार सूखा होने से किसान चिंतित है।

bundelkhand kisan union

यहीं वजह है कि बुंदेलखंड किसान यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सूखा घोषित किये जाने और मुआवजे की मांग को लेकर झांसी मिर्जापुर राष्टीय राजमार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया।

bundelkhand kisan union

जाम से सैकड़ों वाहन फंसे रहे। तकरीबन पांच घंटे लगे इस जाम में किसान सूखा घोषित किये जाने की मांग कर रहे थे।

bundelkhand kisan union

प्रभारी डीएम के आने और आश्वासन देने के बाद किसानों ने बमुश्किल जाम खोला।

bundelkhand kisan union

इस बीच कई बार किसानों की पुलिस से नोक झोंक भी हुई।

bundelkhand kisan union

प्रशासन ने 15 दिन का समय मांगा है यदि तब तक सूखा घोषित नही हुआ तो किसान यूनियन फिर से सड़कों पर उतर आयेगी।

bundelkhand kisan union

बुन्देलखण्ड का किसान सूखे की आपदा से ग्रस्त है लेकिन सरकार ने अभी तक इस क्षेत्र को सूखा घोषित नही किया है।

bundelkhand kisan union

कई बार प्रशासन के माध्यम से शासन तक बात पहुंचाई गई मगर कोई राहत न मिलने से अब किसानों ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है।

bundelkhand kisan union

पूर्व में पड़े सूखे का भी पूरा मुआवजा अभी तक नहीं मिला और कर्ज माफ़ी में भी उनके साथ मजाक किया गया।

bundelkhand kisan union

किसानों का मानना है कि बीजेपी सरकार ने उनके साथ वादा खिलाफी की है।