6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईवे से गुजर रही रोडवेज बस को रोककर बदमाशों ने लूट का किया प्रयास, देखें फोटो

चार अज्ञात बदमाशों ने देर शाम महोबा से कानपुर जा रही रोडवेज बस को लाठी-डंडों और असलहों के बल पर जबरन रोककर लूटने का प्रयास किया।

3 min read
Google source verification
mahoba

मामला शहर से महज 5 किलोमीटर दूर कानपुर- सागर हाइवे का है । चार अज्ञात बदमाशों ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की महोबा से कानपुर जा रही यात्री बस को रोक चालक से मारपीट शुरू कर दी । चार बदमाशों के हाइवे पर बस रोकते ही यात्रियों में भगदड़ मच गयी । तभी चालक- परिचालक और यात्रियों ने डायल 100 को मोबाइल से घटना की सूचना दी गयी ।

mahoba

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई लेकिन उससे पहले चारों बदमाश मौके से फरार हो गए । बस में सवार यात्रियों की माने तो मीडिया के आ जाने और कवरेज करने से हाइवे पर लूटपाट की घटना बच गयी । अचानक हुई इस घटना से यात्री खासे डरे सहमे थे । दहशत और खौफ क्या होता है ये इन बस यात्रियों के चेहरे से साफ़ झलक रहा था ।

mahoba

महोबा की सड़कों पर रात के सन्नाटे में खोफ के साये में जान बचाकर भाग रहे यात्रियों की आवाज को देख आप खुद ही अंदाजा लगा लेंगे, कि बस में सवार यात्री कितने दहशत में है ।

mahoba

बस में चढ़ता पहला शख्स जो ड्राइवर से मारपीट पर आमादा है । हाथों में लाठी डंडे ओर असलहे लिए दो शख्स बस सामने से रोके खड़े है । हाइवे पर इस वारदात के बाद राहगीरों में दहशत देख पुलिस ने बस को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया है ।

mahoba

महोबा से चलकर कानपुर जा रही बस अचानक हाईवे पर ही बदमाशों का शिकार हो गई ।

mahoba

यात्री सुरक्षित यात्रा करते जा रहे थे कि अचानक रास्ते पर ही बदमाशों ने बस रोककर दहशत फैला दी ।

mahoba

चालक के साथ मारपीट की गई । इसी बीच मीडिया द्वारा आ जाने से सभी बदमाश फरार हो गए ।

mahoba

बदमाशों का इरादा भाँफ कर यात्री भी खौफ़जदा नजर आये । वहीँ इन बदमाशों की करतूत कैमरे में भी कैद हो गई है । जिसके आधार पर आप पुलिस गिरफ्तारी करने की बात कर रही है ।