5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्य प्रदेश के किसान, उत्तर प्रदेश पुलिस और खनन से परेशान

उत्तर प्रदेश के महोबा में होने वाला बालू का खनन सीमा से सटे मध्यप्रदेश के ग्रामीणों के लिए नासूर बना है।

3 min read
Google source verification
mahoba

विवादों में रहने वाली खाकी धारी पुलिस पर अवैध खनन को बढ़ावा देने और पीड़ितों के साथ मारपीट करने का गम्भीर आरोप लगा है। मध्यप्रदेश के पीड़ित किसानों ने यूपी पुलिस की बर्बरता की शिकायत महोबा कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला अधिकारी से की है। दरअसल पूरा मामला खनन से बर्बाद होती फसलों का है। जिसको लेकर किसानों के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने का आरोप लगा है।

mahoba

डीएम की चौखट पर शिकायत लेकर पहुंचे किसान रामकुमारी और भूरा कुशवाहा ने बताया कि वो श्रीनगर थाना क्षेत्र की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के ग्राम खीरी के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम डिगरिया में हो रहे बालू के खनन से ओवरलोड ट्रैक्टर उनके खेतों से गुजर रहे हैं जिससे खेत मे खड़ी फसल बर्बाद होती है।

mahoba

जबरन उनके खेतों के बीच से खनन करने वाले रास्ता बनाये हुए हैं। जिसको लेकर कई बार खनन करने वालों से कहा गया लेकिन वो जबरन उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। यही नही थाना श्रीनगर पुलिस के साथ मिलकर खेत मे लगे तक़रीबन 50 हरे पेड़ों को रास्ते के लिए काट दिया गया।

mahoba

आरोप है कि पति पत्नी के साथ पुलिस और दबंगों ने न केवल मारपीट की बल्कि महिला किसान के साथ छेड़छाड़ भी की। यही नही पुलिस ने रोके गए ट्रैक्टरों की चाबी छीनकर 10- 10 हज़ार रुपए लेकर ट्रैक्टर मालिकों को दें दी। श्रीनगर थाना पुलिस की सह पर धड़ल्ले से खनन चल रहा है औऱ उनके खेत बर्बाद हो रहे हैं।

mahoba

आज जब खेत से बालू भरे ट्रैक्टर गुजर रहे थे तो उन्हें रोककर मध्यप्रदेश पुलिस को सूचना दी थी लेकिन खेत मालिक भूरा और उसकी पत्नी राजकुमारी का आरोप है कि ट्रैक्टर रोके जाने से खनन करने वाले दबंग और श्रीनगर थाना पुलिस मौके पर आ गयी।

mahoba

मध्यप्रदेश के किसान परिवार ने महोबा पहुंचकर डीएम रामविशाल मिश्रा से शिकायत की है जिस पर डीएम ने एसपी को मामले की जांच के लिए कहा है। और रास्ते के विवाद निपटारे के लिए एसडीएम को आदेशित किया है।