15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिन्दू नववर्ष में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली, अजान के वक्त जुलुस रोकर दिया भाईचारे का सन्देश

चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष 2075 विक्रमसंवत को भव्य रूप से मनाते हुये महोबा में युवतियों और महिलाओं ने भगवामय वस्त्र पहन कर बाईक रैली निकाली ।

2 min read
Google source verification
mahoba

महोबा शहर के तहसील चौराहे पर स्थित संकट मोचन हनुमान मन्दिर पर आज शाम हिन्दु नव वर्ष को भव्य और आकर्षक रूप से मनाया गया ।

mahoba

भगवा परिधान में महिलाएं सिर पर सेहरा बांधकर जय श्री राम के नारे लगती हुयी गली ओर चौराहों से गुजरी तो लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया ।

mahoba

महिलाओं और युवतियों की आकर्षक ड्रेस देख सभी दाँतों तले उँगली दबाने को मजबूर हो गये । बाईक में सवार महिलाओं ने बताया कि हम इस रैली के माध्यम से महिलाओं को हिन्दु संस्क्रति और सभ्यता के प्रति जागरूक कर है ।

mahoba

जिससे देश मे महिला सशक्तिकरण को बल मिल सके । इस रैली में हिन्दु मुस्लिम एकता की मिशाल भी उस समय देखने को मिली जब जय श्रीराम के उदघोषों के बीच रैली ऊदल चौक पहुँची । इसी दौरान अजान की पुकार सुन हिन्दु युवतियों ने न केवल रैली का डीजे बन्द करा दिया बल्कि जयकारे भी बन्द कर दिए ।

mahoba

रैली के इस संदेश का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दिल से स्वागत किया ! दरअसल आज रामनवमी और हिन्दू नववर्ष को लेकर हिन्दू महिलाओं ने भगवा परिधान पहनकर बाइक रैली निकाली थी ! शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए ये रैली मंदिर परिसर में आकर समाप्त हो गई !

mahoba

खास बात तो रह गई कि इस रैली के माध्यम से हिन्दू नववर्ष और महिला सशक्तिकरण के सन्देश के साथ आपसी सौहार्द का भी सन्देश दिया गया !