9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं दुनिया की बेशकीमती चीजें, खरीदने के लिए अमीरों को भी दो बार सोचना पड़ता है

कुछ एेसी भी महंगी चीजें है जिसे अमीरों को भी खरीदने से पहले कर्इ बार सोचना पड़ता है।

4 min read
Google source verification
Costliest items

नर्इ दिल्ली। आपने कर्इ एेसी बेसकीमती चीजों के बारे में जानते होंगे जो सिर्फ दुनिया के बड़े अमीर ही खरीद सकते हैं लेकिन कुछ एेसी भी महंगी चीजें है जिसे अमीरों को भी खरीदने से पहले कर्इ बार सोचना पड़ता है। आज हम आपको की दुनिया के एेसी ही 7 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया की सबसे महंगी चीजों में से हैं।

Costliest items

दुनिया की सबसे महंगी चीजों में से एक है फरारी जीटीआे। इसे बेसकीमती कार को 1963 में लाॅन्च किया गया था। आप जितना इस कार की खूबी को देखकर हैरान होंगे उतना ही इस कार की कीमत जानकर हैरा हो जाएंगे। फरारी जीटीआे की कीमत 224 करोड़ रुपए है। इस कार को जिस व्यक्ति ने सबसे पहले जिसने खरीदा था उसने अपना नाम गुप्त रखा था। इसे खरीदने के बाद से अब तक इस कार की कीमत में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। अब ये दुनिया के सबसे बेहतरीन विंटेज कारों में शामिल है।

Costliest items

आपने याट पर ट्रैवल आैर रोमांटिक डेट का सपना तो देखा होगा। दुनिया की सबसे महंगी चीजों में से एक याट हिस्ट्री सुप्रीम है। इस याट को बनाने के लिए एक लाख किलोग्राम सोना आैर प्लेटिनम का इस्तेमाल किया गया था। इस याट में मिलने वाले वाइन ग्लास भी 18 कैरेट हीरे से बने हैं। इस याट में एक डायनासोर का पुतला भी है। कीमत की बात करें तो इस याट की कीमत 28,800 करोड़ रुपए है। इसे देखने के लिए ही दुनियाभर के अमीर लोगों को लाखों रुपए खर्च पड़ने होते हैं।

Costliest items

आपने कर्इ ब्रांडेड घड़ियों के बारें में सुनकर हैरान होते होंगे। लेकिन एक एेसी भी घड़ी भी है जिसे 201 कैरेट रत्नों से बनाया गया है। हालांकि इसे यदि अाप दूर से देखेंगे ताे आपको लगेगा की ये एक हीरे का टुकड़ा है लेकिन एेसा नहीं है। दुनिया के इस सबसे महंगी घड़ी को तीन बड़े हीरे से बनाया गया है जिसका आकार दिल जैसा है। इस घड़ी कीमत 160 कराेड़ रुपए है।

Costliest items

अगर आप कारों के शौकिन है तो बुगाटी अपके पसंदीदा कारों की लिस्ट में जरूर होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि एेसी भी बुगाटी है जो सोने से बनी है। इस गोल्ड प्लेटेड बुगाटी को बाहरी हिस्सा सोने की चादर का है। इस कार की खासियत की बात करें तो ये महज 2.8 सेेकेंड में ही 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। इस कार की कीमत 64 है आैर ये लंदन में है।

Costliest items

क्या आपने कभी दुनिया के सबसे महंगे डोमेन नाम के बारे में सुना है? इंश्योर डाॅट काॅम दुनिया का एक एेसा डोमेन है जो सबसे महंगा है। ये एक इंश्योरेंस कंपनी का डोमेन है जिसकी कीमत 102.4 करोड़ रुपए है। ये कंपनी लाइफ इंश्योरेंस, कार इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस आैर होम इंश्योंरेंस में डील करती है।

Costliest items

अक्सर अमीर लोग पियानों के शाैकिन होते है। दुनिया में एक एेसा पियानो है जो पूरी तरह से क्रिस्टल से बना हुआ है। इस पियानो की कीमत 20.48 करोड़ रुपए है। इस एक डच कंपनी ने साल 1996 में तैयार किया था।

Costliest items

आपने सलमान खान के ब्रेसलेट के बारें मे सुना होगा लेकिन एक एेसा भी ब्रेसलेट है जिसे दुनिया का सबसे महंगा ब्रेसलेट माना जाता है। ये डायमंड पैंथर ब्रेसलेट एडवर्ड 8 आैर वाॅलिस सम्पिसन की याद में बनाया गया था। इस पूरे ब्रेसलेट काे हीरे से बनाया गया है आैर इसपर पैंथन का एक आकार है। दुनिया के इस सबसे महंगे ब्रेसलेट की लंबार्इ 195 मिलीमीटर है।