19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुसलाधार बारिश में लाइव रिपोर्टिंग कर रहा था रिपोर्टर, तभी एक महिला ने आकर कर दिया वो काम जिसकी उसे उम्मीद भी नहीं थी!

दुनियाभर में होने वाली तमाम गतिविधियों और घटनाओं पर देश-विदेश की मीडियाकी पैनी नज़र रहती है

2 min read
Google source verification

image

Rahul Mishra

Aug 30, 2017

Reporter Covering Hurricane In Texas

टेक्सस: दुनियाभर में होने वाली तमाम गतिविधियों और घटनाओं पर देश-विदेश की मीडियाकी पैनी नज़र रहती है, ताकि कोई भी ऐसी खबर जो आपके लिए जानना जरूरी हो सकता है वो आपके पास तक पहुँच सके। ऐसे में मीडिया संस्थानों के रिपोर्ट्स पूरी तत्परता से अपने काम को निभाते हैं फिर चाहे उनके सामने किसी भी तरह की परिस्थितियां क्यों न हों!

Reporter Covering Hurricane In Texas

ऐसी ही कई वजह हैं जिनके कारण आज लोगों का विश्वास मीडिया के प्रति काफी हद तक बढ़ा है। लोग रिपोर्टरों के काम और हौसले की सराहना करते हैं। हाल ही के दिनों में एक ऐसी ही महिला का कारनामा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसने मुसलाधार बारिश में खड़े होकर लाइव रिपोर्टिंग कर रहे एक रिपोर्टर की मदद की।

Reporter Covering Hurricane In Texas

यह मामला अमरीका के टेक्सस का है जहाँ हाल ही में एक भयानक तूफान और बारिश ने दस्तक दी थी। इस तूफान में एक रिपोर्टर तबाही और बचावकार्य से संबंधित खबर लाइव रिपोर्टिंग के जरिये दे रहा था।

Reporter Covering Hurricane In Texas

तभी लाइव के बीच में ही एक अनजान महिला ने उसे रोका और उसके हाथों में बीयर का पैकेट थमा दिया। बीच तूफान में किसी से ऐसी मदद की उम्मीद शायद इस पत्रकार को बिलकुल भी न थी। इस दौरान पत्रकार ने महिला का शुक्रिया अदा किया।