17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पॉटी करते वक्त यूज कर रहा था मोबाइल, बाहर लटक गई आंत

एक आदमी पॉटी पॉट पर बैठकर बहुत देर तक मोबाइल पर गेम खेल रहा था, इसी चक्कर में उसकी आंत बाहर आ गई।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Feb 17, 2018

Rectum Falls Out

नई दिल्ली। अगर आपको टायलेट जाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल करने की आदत है तो अब बदल दीजिए। चीन में एक शख्स पॉटी पॉट पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी चक्कर में वो आधा घंटा पॉट पर बैठा रह गया। काफी देर बाद जैसे ही वो उठा उसके पीछे से मांस का एक टुकड़ा लटक गया।

Rectum Falls Out

रात में आनन फानन पूरा परिवार उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा। जहां पता चला कि पीछे लटकने वाला टुकड़ा कुछ और नहीं बल्कि उसकी आंत का सबसे छोटा हिस्सा है। जिसे रेक्टम कहा जाता है।

Rectum Falls Out

डॉक्टर्स ने बताया कि शख्स एक ही पोजिशन में बहुत देर तक बैठा था, जिसकी वजह से आंत का टुकड़ा धीरे धीरे अगल होने लगा और कुछ ही देर में वो बाहर लटक गया। पीड़ित ने बताया कि उसे इस तरह की समस्या बचपन में भी थी लेकिन उसने कोई इलाज नहीं करवाया।

Rectum Falls Out

डॉक्टरों की टीम ने जब लटक रहे टुकड़े को ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाला तो उसकी लंबाई तकरीबन आधा फुट थी। मेडिकल की भाषा में इस बीमारी को रेक्टल प्रोलेप्स कहा जाता है। फिलहाल शख्स का इलाज ग्वांगडॉन्ग में चल रहा है।