
पॉर्न स्टार रह चुकीं मिया खलीफा इन दिनों सोशल साइट्स पर छाई हुई हैं। उनके इस बार सोशल मीडिया पर होने की वजह कोई बॉलीवुड या इंडियन टीवी शो में एंट्री की नहीं बल्कि बेहद खतरनाक है। मिया खलीफा को इस्लामिक स्टेट ने जान से मारने की धमकी दी है। इस्लामिक स्टेट के इस बयान के बाद पॉर्न इंडस्ट्री में घमासान आ गया है। बता दें कि मिया पॉर्न इंडस्ट्री की नंबर-1 एक्ट्रेस रह चुकी हैं। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे पॉर्न एक्ट्रेस बनी मिया खलीफा

मिया खलीफा का जन्म 10 फरवरी 1993 को लैबनन देश की राजधानी बेरूत में हुआ था। लेकिन जब मिया 7 साल की थी तभी उनका परिवार अमरीका के मेरीलैंड में आकर बस गया था। मिया खलीफा का असली नाम मिया कलिष्टा है। मिया एक कैथलिक परिवार से हैं।

मिया ने टेक्सास यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में बीए किया। जब वह 18 साल की थी तब उन्होंने एक अमरीकी लड़के से शादी कर ली।

मिया पॉर्न इंडस्ट्री में आने से पहले वॉटएबर्गर नाम एक रेस्ट्रोरांट में काम करती थी। वहां पर ही एक कस्टमर से उनसे पॉर्न इंडस्ट्री में आने का ऑफर दिया। उस कस्टमर ने मिया को कहा कि उनकी वेबसाइट के 15 लाख से भी ज्यादा दर्शक हैं। अगर वह उनके लिए काम करती हैं, तो वह उन्हें स्टार बना देंगे।

मिया ने 22 साल की उम्र में, साल 2014 अक्टूबर में पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखा। 2014 साल के अंत तक उनकी पॉर्न को इतना पसंद किया जाने लगा कि वह नंबर-1 पॉर्न एक्ट्रेस बन गई।

मिया सबसे ज्यादा तब चर्चा में आई जब उन्होंने एक पॉर्न शूट हिजाब पहन कर किया था।

24 साल की मिया अब पॉर्न इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं लेकिन वह सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो सोशल साइट के फ्रेंड्स के साथ शेयर करती रहती हैं।