22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देव दीपावली पर सजी दीपमालिका

नागौर. देव दीपावली सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। देव दीपावली के मौके पर शहर के प्रमुख मंदिरों में दीपमालिका से भव्य सजावट की गई। ओम, स्वास्तिक, त्रिशूल एवं एकलिंग महादेव पर सजी दीपमालिका से दीपावली सरीखा दृश्य नजर आया। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को देव दिवाली श्रद्धा व उमंग से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा का व्रत रखा व विष्णुभगवान की पूजा-अर्चना की। शाम को लोगों ने घरों व मठ- मंदिरों पर दीपक जलाकर रोशनी की। एक साथ जलते दीयों की रोशनी से जगमगाते शहर का आकर्षक नजारा देखने को मिला। शाम को भगवान

2 min read
Google source verification
देव दीपावली पर सजी दीपमालिका

नागौर. देव दीपावली सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। देव दीपावली के मौके पर शहर के प्रमुख मंदिरों में दीपमालिका से भव्य सजावट की गई। ओम, स्वास्तिक, त्रिशूल एवं एकलिंग महादेव पर सजी दीपमालिका से दीपावली सरीखा दृश्य नजर आया।

देव दीपावली पर सजी दीपमालिका

शहर के नगरसेठ बंशीवाला मंदिर में दीपमालिका से पूरा मंदिर सजाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर दर्शन करने के साथ ही परिसर में कई जगहों पर दीपमालिका सजाई। इससे पूरा मंदिर दीपों की रोशनी में जगमगाता रहा।

देव दीपावली पर सजी दीपमालिका

नागौर. बंशीवाला मंदिर में दीपक जलाती महिलाएं।

देव दीपावली पर सजी दीपमालिका

नागौर. खाई की गली स्थित जिन्देश्वर महादेव मंदिर सजा शिवलिंग।

देव दीपावली पर सजी दीपमालिका

यह पूरी दीपमालिका 2100 दीयों से सजाई गई। पूरा मंदिर दीपमालिका की रोशनी में नहाया रहा।

देव दीपावली पर सजी दीपमालिका

शहर के गोपीनाथ मंदिर में भी दीपमालिका की भव्य सजावट की गई। इस मौके पर भगवान का भव्य शृंगार करने के साथ ही उनके चारों ओर फूलों के आकार में रखे गए दीपों की शृंखला से विहंगम दृश्य बना रहा।

देव दीपावली पर सजी दीपमालिका

नागौर. गोपीनाथ मंदिर में शाम को दीये जलाती युवतियां।

देव दीपावली पर सजी दीपमालिका

सजा महालक्ष्मी मंदिर पित्ती परिवारों की कुलदेवी महालक्ष्मी एवं सती माता मंदिर दीपमालिका लगाई गई। मंदिर में ओम, स्वास्तिक, जय दादी मां एवं जय श्रीराम आदि पवित्र शब्दों के आकार में सजी दीपमालिका दीपों से प्रज्जवलित मंदिर के आकार में ढली नजर आई।

देव दीपावली पर सजी दीपमालिका

मंदिर के गर्भगृह लेकर गेट के अंतिम छोर तक दीपों की पूरी शृंखला लगी रही। दीयो की रोशनी में मंदिर चमकता रहा।