10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणपति बप्पा मोरिया, जयकारो के बीच बप्पा विदा

3 min read
Google source verification
Ganpati Bappa Moriya, Bappa bid farewell amid cheers

गणपति के कान में सुनाई मनोकामना

Ganpati Bappa Moriya, Bappa bid farewell amid cheers

शहर में सजाए गए पंडालों एवं घरों में विराजित गणपति की प्रतिमाओं को शोभायात्रा के रूप में डीजे व बैंड- बाजों के साथ तालाबों पर ले जाया गया।

Ganpati Bappa Moriya, Bappa bid farewell amid cheers

 पूरे रास्ते श्रद्धालु गणपति के जयकारे लगाते व झूमते हुए चल रहे थे।

Ganpati Bappa Moriya, Bappa bid farewell amid cheers

 शाम तक पुराना हॉस्पिटल मार्ग, नया दरवाजा, गांधी चौक, सदर बाजार, बीकानेर रेलवे फाटक आदि मार्ग पर गणपति प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकलने का सिलसिला जारी रहा। 

Ganpati Bappa Moriya, Bappa bid farewell amid cheers

 शोभायात्रा में शामिल महिलाएं एवं युवतियां गणपति के गूंजते भजनों पर नृत्य करती व गुलाल उड़ाती चल रही थी।

Ganpati Bappa Moriya, Bappa bid farewell amid cheers

 कई जगहों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।

Ganpati Bappa Moriya, Bappa bid farewell amid cheers

 गणपति को लेकर विसर्जन के लिए तालाब पर पहुंचे श्रद्धालु ।

Ganpati Bappa Moriya, Bappa bid farewell amid cheers

नागौर @ पत्रिका. जिलेभर में गणेश चतुर्थी को स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमाओं का दस दिवसीय पूजा के बाद मंगलवार को विधिविधान से विसर्जन किया गया।

Ganpati Bappa Moriya, Bappa bid farewell amid cheers

सौ से ज्यादा प्रतिमाएं विसर्जितगिनाणी तालाब, रीको हाउसिंग बोर्ड स्थित तालाब, जाजोलाई नाडी व थंबोलाई नाड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहने से तालाब गुलजार रहे। अलग-अलग जगहों पर सौ से ज्यादा गणपति प्रतिमा का विसर्जन हुआ। शहर के मिश्रावाड़ी, जयमल जैन पौधशाला मार्ग एवं तेलीनाडा आदि क्षेत्रों में भी गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। दूरसंचार कॉलोनी में गणपति प्रतिमा का पार्क में विसर्जन किया ।

Ganpati Bappa Moriya, Bappa bid farewell amid cheers

सौ से ज्यादा प्रतिमाएं विसर्जित

Ganpati Bappa Moriya, Bappa bid farewell amid cheers

राठौड़ी कुआं ,सारदापुरम, रोडवेज डिपो के पीछे से चेनार, प्रताप कॉलोनी, शिव कॉलोनी, लोहिया का चौक, इंद्रा कॉलोनी, व्यास कॉलोनी, नकासगेट, हाथी चौक, बाठडिया का चौक, नृसिंह चौक, चांदीवाड़ा, बतासागर तालाब क्षेत्र, माही दरवाजा, सदर बाजार, किले की ढाल, वाटरवर्क्स चौराहा, बीकानेर रोड एवं इसके आसपास के मोहल्लों से गणपति की प्रतिमाओं को तालाबों एवं नाडियों पर ले जाया गया।

Ganpati Bappa Moriya, Bappa bid farewell amid cheers

इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर कई लोगों ने घरों में मिट्टी के छोटे गणपति बनाकर उनका विधिधान से पूजन किया। बाद में प्रतिमाओं का मंत्रोच्चार के साथ कृत्रिम तालाब बनाकर विसर्जन किया। कई श्रद्धालुओं ने गणपति के कानों में अपनी मनोकामना बताई।

Ganpati Bappa Moriya, Bappa bid farewell amid cheers

अनंत चतुर्दशी पर चेनार में जगावता गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में मंगलवार को गणेश विसर्जन से पूर्व हवन किया गया। पंडित मधुसूदन शास्त्री ने पूजन करवाया। उसके बाद शोभायात्रा निकाली गई जो गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान कई जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात विधिपूर्वक गणपति का विसर्जन किया।

Ganpati Bappa Moriya, Bappa bid farewell amid cheers

खत्रीपुरा के कालेश्वर मंदिर बाल गोपाल गणेश उत्सव मंडल की ओर से गणपति प्रतिमा का शोभायात्रा के साथ गिनाणी तालाब पर विधिविधान से विसर्जन किया गया। इसी तरह से बालवा रोड स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय कॉलोनी में विराजित गणपति की भी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कॉलोनी भ्रमण कर तालाब पर पहुंची। यहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया।