
राजस्थान विधानसभा चुनाव के सिलसिले में कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नागौर के कुचामन पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को सम्बोधित किया।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के संबोधन में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और राज्य की कांग्रेस सरकार निशाने पर रही।

शाह ने गहलोत सरकार की कार्यशैली को हर मोर्चे पर फेल बताया और चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।

अमित शाह यहां भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट अपील करने पहुंचे थे। उनके एक ही दिन में यहां तीन चुनावी सभाएं थीं।

चुनाव से पहले अमित शाह के अभी और भी दौरे प्रस्तावित हैं। फिलहाल उनके आज के दौरे के बाद भाजपा के 'सुपर' स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को उदयपुर में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
