18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर: खेजड़ी के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मरने से पहले बनाया था वीडियो

नागौर जिले के ​जायल थाना क्षेत्र के मेहरवास गांव के पास मंगलवार को एक युवक का शव खेजड़ी के पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झल्लालड़-मेहरवास मार्ग स्थित एक खेत में ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
2 min read
Google source verification
Jayal Nagaur news

मृतक राकेश कुमार। फोटो पत्रिका नेटवर्क

जायल (नागौर)। जिले के ​जायल थाना क्षेत्र के मेहरवास गांव के पास मंगलवार को एक युवक का शव खेजड़ी के पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झल्लालड़-मेहरवास मार्ग स्थित एक खेत में ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मृतक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें उसने अपने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सूचना मिलते ही जायल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान राकेश शर्मा निवासी डबोई (गुढ़ामालानी) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक का ससुराल मेहरवास गांव में है और वह पिछले कुछ समय से यहां आया हुआ था।

पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर जायल उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, हालांकि पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

देखें मृतक के भाई ने क्या कहा

जायल थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस जांच जारी है।

विश्राम गृह में मिला वृद्ध का लावारिस शव

उधर, जिले के नावां शहर के फोर पोल स्थित नगरपालिका विश्राम गृह में मंगलवार को एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नगरपालिका प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पालिका के कार्यवाहक सफाई निरीक्षक भरत लखन ने बताया कि विश्राम गृह में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो मृतक की पहचान हरीश सिंधी उर्फ लंबू के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वह पिछले कई वर्षों से स्थानीय सब्जी विक्रेताओं के यहां मजदूरी का कार्य करता था। पालिका प्रशासन ने मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों की तलाश के लिए जानकारी जुटाई, लेकिन कोई परिजन सामने नहीं आया।