
25 बरस से सत्यनारायण सोनी बना रहे हैं भगवान नृसिंह का मुखौटा

नागौर. भगवान नृसिंह की जयंती इसी माह मनाई जाएगी। आयोजन में एक सप्ताह का समय बचा है। नृसिंह जयंती उत्सव को लेकर मंदिरों में भगवान नृसिंह का मुखौटा बनवाने का काम तेजी पर है। बंशीवाला के निकट बाठडिय़ा का चौक में रहने वाले सत्यनारायण सोनी के घर विभिन्न मंदिरों के संचालक मुखौटा बनवाने को पहुंच रहे हैं।

सोनी करीब 25 बरस से मुखौटा तैयार करने का कार्य कर रहे हैं। सोनी बताते हैं कि उनके घर में इस तरह का काम कोई नहीं करता था। जन उन्होंने मुखौटा बनान के काम की शुरुआत की उस समय मंदिरों में इस तरह के ज्यादा के आयोजन नहीं होते थे, आज मंदिरों की संख्या बढ़ गई है। मुखौटे छोटे, मध्यम एवं बड़े आकार के बनाए जाते हैं। इसमें छोटा से छोटा मुखौटा लगभग तीन हजार का और बड़ा लगभग दस हजार का बनता है। लोगों में धार्मिक पर्वो के प्रति आई जागरुकता काबिले तारीफ है।

आज दर्जनों की संख्या में मुखौटे बनवाए जा रहे हैं। मुखौटा बनवाने वाले एक महीने पहले से ही बता देते हैं। एक मुखौटा बनाने में चार से पांच दिन का समय लगता है।

नगर सेठ बंशीवाला में होने वाले नृसिंह उत्सव में भी उनका बनाया गया मुखौटा ही उपयोग आता है। उसे बेहद चाव से बनाया था। यहां का मुखौटा हर तीन- चार साल में नया बनवाया जाता है। इसे पूरी तरह तैयार करने में करीब एक सप्ताह लगता है।

नागौर. भगवान नृसिंह का मुखौटा