22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय युवा दिवस में डिप्टी CM अरूण साव और वन मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल, देखें फोटो..

CG News: उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद कर रही है।
2 min read
Google source verification
CG NEWS

छत्तीसगढ़ राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव और संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप आज रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

CG NEWS

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद कर रही है। युवाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए जिले के अंदरूणी क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन आश्रम संचालित की जा रही है, जिसमें नारायणपुर जिले के युवाओं को शिक्षा के साथ साथ सांस्कृति, सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किये जा रहे है। उन्होेंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था।

CG NEWS

स्वामी विवेकानंद ने कुशाग्रबुद्धि के साथ समाज को अच्छी सभ्यता का विकास करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने भारत की सांस्कृति, मान सम्मान के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 09 सितम्बर 1893 में शिकागो के धर्म सभा में जो उपदेश दिये वह अस्मरणीय है।