
गणेश चतुर्थी के पर्व की धूम बुधवार को शहरभर में रही। फतेहपुरी दरवाजा स्थित विजय गणेश मंदिर में अल सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देर रात तक अटूट रही

साधु— संतों के सानिध्य में भजनों की रस गंगा भी देर रात तक श्रोताओं को भाव विभोर करती रही।

आस्ट्रेलिया के फूलों व रंग बिरंगी रोशनी से अद्भुत आभा बिखेर रहे

पांडालों में भी भक्तों की भीड़ के बीच गणेश जन्मोत्सव की आस्था व उल्लास छाया रहा।

आस्ट्रेलिया के फूलों व रंग बिरंगी रोशनी से अद्भुत आभा बिखेर रहे मंदिर में जन्मोत्सव के बाद शाम को भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई।