
होली व धुलंडी का पर्व पारंपरिक अंदाज में मनाया गया।

सोमवार को विशेष योग संयोग में आई होली पर शहर में उत्साह और उल्लास की बयार बही

लोगों ने शुभ मुहूर्त में पहले ढाल तलवार गोबर के बड़कुले आदि की माला पिरोकर पूजन किया और रात्रि में शुभ लग्न में होलिका दहन किया।

शहर के ठाकुर जी के मंदिरों में फाग उत्सव की धूम रही

शहर में अनेक जगह चंग, धमाल के आयोजन हुए।