
दूसरे दिन तीन लाख श्रद्धालुओं ने किए श्याम बाबा के दर्शन

बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले में दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में हल्की बढ़ोत्तरी दिखी।

अवकाश होने के चलते रविवार को करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने शीश के दानी के दरबार में शीश नवाया।

इस दौरान मंदिर परिसर के आसपास श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। सुबह मंगला आरती से लेकर देर रात तक बाबा के जयकारों से आसपास का क्षेत्र गुंजायमान रहा।

देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु जयकारों के साथ आगे बढ़ते हुए श्याम के दर तक पहुंचते दिखे।